महामुकाबले में Ishan Kishan ने उड़ाया तूफानी बैटिंग से गर्दा, युवराज का रिकॉर्ड ध्वस्त

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ 27 गेंदों में अर्धशतक जड़कर युवराज सिंह का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, तूफानी पारी से मचाया धमाल।

Feb 15, 2026 - 20:34
 0  162
महामुकाबले में Ishan Kishan ने उड़ाया तूफानी बैटिंग से गर्दा, युवराज का रिकॉर्ड ध्वस्त

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव

कोलंबो । कोलंबो के मैदान पर ईशान किशन अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जमकर गर्दा उड़ा रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में ईशान ने विस्फोटक अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक ठोक डाला है।

अभिषेक शर्मा के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ने तिलक वर्मा संग मिलकर मोर्चा संभाला और पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक को मजाक बनकर रख दिया. ईशान ने युवराज सिंह का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर डाला है।

ईशान ने मचाया कोहराम
आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस का सिक्का पाकिस्तान के पक्ष में उछला और सलमान आगा ने टीम इंडिया को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया. पाकिस्तान की शुरुआत भी प्लान के मुताबिक रही और अभिषेक शर्मा को सलमान आगा ने पहले ही ओवर में चलता कर दिया. हालांकि, इसके बाद दूसरे छोर पर खड़े ईशान किशन ने अपने तेवर दिखाने शुरू किए। शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ दूसरे ओवर की पहली दो गेंदों पर सिक्स और चौका जमाते हुए ईशान ने अपने इरादे साफ कर दिए. बाएं हाथ के बैटर के आगे पाकिस्तान का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया और उन्होंने महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोक डाला. ईशान ने सिर्फ 40 गेंदों का सामना करते हुए 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 गगनचुंबी सिक्स जमाए।

युवराज का रिकॉर्ड चकनाचूर
ईशान किशन ने अपनी इस ताबड़तोड़ फिफ्टी के साथ ही युवराज सिंह का बड़ा रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर डाला है. ईशान पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने युवराज के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है. युवी ने इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ साल 2012 में 29 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी. सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2025 में सिर्फ 24 गेंदों में पचासा जड़ा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0