रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, मरीज की मौत; 7 लोग थे सवार
झारखंड के चतरा में रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश। 7 लोग सवार थे, बर्न इंजरी से पीड़ित मरीज की मौत, जांच के आदेश।
रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, विमान में 7 लोग सवार थे. बता दें कि रांची से एक मरीज को दिल्ली लाया जा रहा था. यह हादसा झारखंड़ के चतरा में हुआ. एयर एंबुलेंस फ्लाइट दोपहर 1:37 बजे रवाना हुई थी. फ्लाइट का दिल्ली पहुंचने का निर्धारित समय शाम 4:30 बजे बताया जा रहा था. उस मरीज की मौत हो गई है जिसे इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए लाया जा रहा है. मरीज की पहचान 41 साल के संजय कुमार के रूप में हुई है जिन्हें बर्न इंजरी हुई थी. हादसे की सूचना मिलते ही चतरा जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके की ओर रवाना हो गई हैं. राज्य सरकार और DGCA इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच की तैयारी कर रहे हैं।
चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली है और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही स्थिति की स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी. घटनास्थल घने जंगल से घिरा इलाका बताया जा रहा है, जहां पहुंचना चुनौतीपूर्ण है।
जानकारी के अनुसार, यह एक मेडिकल फ्लाइट थी जो एक गंभीर मरीज को लेकर दिल्ली जा रही थी. विमान में कुल 7 लोग सवार थे. इनमें 01 मरीज, 01 डॉक्टर और 01 पैरामेडिक, 02 अटेंडेंट (मरीज के परिजन), 01 मुख्य पायलट (PIC) और 01 को-पायलट शामिल था.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0