मंडी से कंगना रनौत को  मिला टिकट, प्रदेश में भाजपा के उम्मीदवार तय

रविवार को भाजपा ने  हिमाचल प्रदेश  की दो सीटों सहित कुल 111 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जिसमें मंडी से अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतरा है।

Mar 25, 2024 - 12:43
 0  657
मंडी से कंगना रनौत को  मिला टिकट, प्रदेश में भाजपा के उम्मीदवार तय

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

रविवार को भाजपा ने  हिमाचल प्रदेश  की दो सीटों सहित कुल 111 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जिसमें मंडी से अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतरा है।  कांगड़ा से मौजूदा सांसद किशन कपूर की टिकट काटकर डा. राजीव भारद्वाज को  टिकट दिया है। भाजपा ने हिमाचल की दो सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को और शिमला संसदीय सीट से मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप को टिकट दिया गया है।  हिमाचल की चारों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार तय हो गए हैं। हिमाचल की एक भी सीट पर अभी तक कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह चुनाव लडऩे से इनकार कर चुकी है।

कांग्रेस यहां नए चेहरे की तलाश में है। यह स्थिति अन्य तीन सीटों कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला में भी बनी हुई है।  111 प्रत्याशियों की इस सूची में भाजपा ने मेरठ लोकसभा सीट से रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि पीलीभीत से अपने वर्तमान सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह कांग्रेस से आए जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। 

इसके अलावा सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, अलीगढ़ से सतीश गौतम, हाथरस से अनूप वाल्मीकि, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, कानपुर से रमेश अवस्थी, बाराबंकी से राजरानी रावत, बहराईच से अरविंद गोंड को चुनावी मैदान में उतारा है। गाजियाबाद से दो बार के सांसद जनरल वीके सिंह का टिकट काटकर अतुल गर्ग को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है। झारखंड के दुमका से सीता सोरेन, जबकि रविवार को ही कांग्रेस से भाजपा में आए नवीन जिंदल को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0