बगलामुखी जयंती पर रक्तदान, 45 यूनिट जुटाए
कांगड़ा के बनखंडी में बगलामुखी जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित, टांडा अस्पताल की टीम ने 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
सुमन महाशा। कांगड़ा
मां बगलामुखी जयंती के पावन अवसर पर बनखंडी स्थित पंचायत घर में कांगड़ा सेवियर संस्था के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में टांडा हॉस्पिटल की ब्लड बैंक टीम द्वारा कुल 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस मौके पर टीम बनखंडी की तरफ से परवीन अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे। वहीं, कांगड़ा सेवियर संस्था की ओर से अध्यक्ष वरिंदर चौधरी और उपाध्यक्ष पवन गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
कांगड़ा सेवियर के मीडिया प्रभारी तरुण तलवाड़ ने इस बारे में बताया कि जयंती जैसे शुभ अवसर पर मानवता की सेवा के उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया था। टांडा अस्पताल की टीम ने इस सफल प्रयास के लिए सभी सहयोगियों और रक्तदाताओं का आभार जताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0