बारिश के बीच GAV सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳

बारिश के चलते इस बार उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह एमसी ग्राउंड की बजाय GAV सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि SDM कांगड़ा इशांत जसवाल ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

Aug 15, 2025 - 18:44
 0  198
बारिश के बीच GAV सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

सुमन महाशा। कांगड़ा
आजादी की 79वीं वर्षगांठ का उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार बारिश के कारण एमसी ग्राउंड की बजाय GAV सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगड़ा में धूमधाम से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि SDM कांगड़ा एवं IAS अधिकारी इशांत जसवाल ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर उनके साथ DSP अंकित शर्मा भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की आज़ादी हजारों महापुरुषों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। अंग्रेजों के 200 वर्षों के अत्याचारों के बाद 15 अगस्त 1947 को हमें स्वतंत्रता मिली। उन्होंने सभी से समाज और देश निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया और युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी।

इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें GAV पब्लिक स्कूल कांगड़ा, GAV सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा, सुर सागर अकैडमी, DAVP स्कूल, सेंट जेम्स स्कूल सहित कई बच्चों जैसे शिरल सोनी, अरनव सोनी, ईवान शर्मा और माही शर्मा की प्रस्तुतियां शामिल रहीं।

कार्यक्रम के अंत में SDM इशांत जसवाल ने गणमान्य लोगों और प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर थाना प्रभारी संजीव कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष रेणु शर्मा, प्रधानाचार्य अंजू रत्न, व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0