कांगड़ा में आचार संहिता शिकायत के लिए नया नंबर जारी

कांगड़ा में नगर निकाय चुनाव के बीच आचार संहिता उल्लंघन पर शिकायत के लिए नया नंबर जारी। अब 01892-223322 पर तुरंत दर्ज करें शिकायत।

May 6, 2026 - 11:23
 0  54
कांगड़ा में आचार संहिता शिकायत के लिए नया नंबर जारी

सुमन महाशा  । कांगड़ा
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों के निपटारे को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। एडीसी विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की संपर्क व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया गया है।

उन्होंने बताया कि अब आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए वैकल्पिक टेलीफोन नंबर 01892-223322 (कक्ष संख्या 718) को सक्रिय कर दिया गया है। इस नंबर के माध्यम से आम लोग सीधे अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।

प्रशासन का उद्देश्य है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार के उल्लंघन की सूचना मिलते ही उस पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करें और किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत साझा करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0