समाजसेवी अमित वर्मा ने नगर परिषद कांगड़ा की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल 

समाजसेवी अमित वर्मा ने नगर परिषद कांगड़ा पर बिना टेंडर प्रक्रिया के लाखों रुपये के विकास कार्य करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Apr 17, 2025 - 17:29
 0  378
समाजसेवी अमित वर्मा ने नगर परिषद कांगड़ा की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

सुमन महाशा। कांगड़ा

कांगड़ा जनहित संगठन के अध्यक्ष अमित वर्मा ने प्रेस बयान जारी करते हुए नगर परिषद कांगड़ा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर परिषद भूकंप स्मारक पर बिना टेंडर प्रक्रिया के आठ लाख रूपए का शेड बनवा रही है लेकिन नगर परिषद में नियमानुसार एक लाख रूपए से अधिक का विकास कार्य ऑनलाइन टेंडर के बिना नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां आठ लाख रूपए का कार्य नगर परिषद खुद करवा रही है जिसके तहत  लोहे के सामान के लिए कोई भी कोटेशन नहीं ली गई और एक ही चुनिंदा दुकान से मनमाने दाम पर सामान खरीदा जा रहा है। इससे पहले कूड़ा सयन्त्र में भी नगर परिषद अधिकारियों की कथित मिलीभक्त से खुद ही लाखों रूपए का टीन का शेड बनाया गया। अमित वर्मा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि क्या विकास कार्य ठेके पर न देकर मनमाने दाम पर अधिकारियों द्वारा करवाना व्यवस्था परिवर्तन है। उन्होंने कहा भूकंप स्मारक पर शेड के बजाए नगर परिषद प्रशासन पहले पुराना कांगड़ा के बालाजी मार्ग की मुरम्मत करवाता जहां से रोजाना हजारों लोग आते जाते हैं या वहां रेन शेल्टर बनवाता, जिससे जनता को फायदा भी होता। 
अमित वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में बीपीएल परिवारों के चयन को भी अगर नगर परिषद प्रशासन ने गंभीरता से न लिया तो हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इसके अलावा जनता के गृह कर का दुरूपयोग कर अधिकारियों की मनमानी भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस शेड को बनाने के लिए पुराना कांगड़ा और डाक बंगला रोड की स्ट्रीट लाइट पिछले पंद्रह दिनों से लगातार पूरा दिन, रात जगने से जनता पर बोझ पड़ रहा है। टीन शेड निर्माण पर शहर की जनता सवाल उठा रही है और नप अध्यक्ष स्मारक पर आठ लाख खर्च कर बिना टेंडर के अपनी वाहवाही लूटने में व्यस्त है। सरकार इसकी जांच करवा कर लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई अमल में लाए। अन्यथा वो शहर की जनता को साथ लेकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0