राजकीय उच्च विद्यालय करेर में नई एसएमसी का गठन, रुचि शर्मा बनीं अध्यक्ष
राजकीय उच्च विद्यालय करेर में एसएमसी चुनाव संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से रुचि शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। नई समिति से विद्यालय विकास की उम्मीद जताई गई।
अनिल कपलेश। बड़सर
राजकीय उच्च विद्यालय करेर में कार्यकारी मुख्यध्यापक राकेश कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न करवाए गए।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से रुचि शर्मा को एसएमसी अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही समिति के अन्य पदों पर भी सदस्यों का चयन किया गया।
इस अवसर पर राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व एसएमसी का कार्यकाल पूर्ण हो चुका था, जिसके चलते नए शैक्षणिक सत्र के लिए नई समिति का गठन आवश्यक था। उन्होंने नवगठित समिति को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह समिति विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य कुलदीप कुमार, विक्रम चंद, रजनी देवी, पुष्पा रानी, पूनम शर्मा, अमिता शर्मा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0