करसोग अस्पताल में नशेड़ी का तांडव, मशीनें तोड़ीं
मंडी के करसोग सिविल अस्पताल में नशे में युवक ने एमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ कर दी। ईसीजी मशीन समेत लाखों के उपकरण क्षतिग्रस्त, पुलिस ने मामला दर्ज किया।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। मंडी
करसोग सिविल अस्पताल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेडिकल के लिए पुलिस द्वारा लाए गए एक नशे में धुत युवक ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जमकर तांडव मचाया। आरोपी ने न केवल ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस के साथ गाली-गलौज की, बल्कि लाखों रुपये की मशीनें भी तोड़ दीं। इस घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी और मरीजों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना बुधवार रात करीब 12:50 बजे की है। पुलिस एक युवक को मेडिकल जांच के लिए करसोग के सिविल अस्पताल लेकर पहुंची थी। जैसे ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मेडिकल की प्रक्रिया शुरू की, नशे में चूर युवक ने अचानक हिंसक और आक्रामक रूप धारण कर लिया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय निखिल नेगी पुत्र हेम चंद निवासी गांव कोट (करसोग) के रूप में हुई है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक आरोपी निखिल ने इमरजेंसी वार्ड में कीमती उपकरणों को चकनाचूर कर दिया। नशेड़ी युवक यहीं नहीं रुका, उसने वार्ड के दरवाजे, फर्नीचर और वहां रखी दवाइयों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0