कुल्लू में मेडिकल कॉलेज का सपना होगा साकार, 140 बीघा भूमि चयनित
कुल्लू में मेडिकल कॉलेज का सपना साकार होने जा रहा है। खोखन के पास 140 बीघा भूमि चयनित, अस्पताल में कैथ लैब और क्रिटिकल केयर सेंटर भी जल्द।
कुल्लू। जिला कुल्लू में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का सपना अब साकार होने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए खोखन के समीप 140 बीघा भूमि का चयन कर लिया गया है।डॉ. रंजीत ठाकुर देव सदन में लला मेमे फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जिला कुल्लू सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने बताया कि कुल्लू अस्पताल में शीघ्र ही कैथ लैब का शुभारंभ होने जा रहा है, जिससे हृदय रोगों से संबंधित सभी प्रकार के उपचार यहीं संभव हो सकेंगे। अब हृदय रोगियों को इलाज के लिए शिमला या चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने जानकारी दी कि तेगुबेहड़ अस्पताल में क्रिटिकल केयर सेंटर की स्थापना की जा रही है, जहां आपातकालीन सेवाओं सहित सभी आवश्यक उपचार उपलब्ध होंगे। इस केंद्र में सात विशेषज्ञ चिकित्सक और नौ तकनीशियन तैनात रहेंगे।
डॉ. ठाकुर ने लला मेमे फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे कार्यों से जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है।इस अवसर पर डॉ. पी.डी. लाल, डॉ. चंद्र मोहन परशीरा, मंगल मनेपा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0