मनाली के हामटा में अंटार्कटिका जैसा एहसास, इग्लू बने आकर्षण; कर सकेंगे बुकिंग

मनाली के हामटा पीक और सेथन में बर्फ से बने इग्लू सैलानियों के आकर्षण का केंद्र। 11,000 रुपये प्रति कपल में ठहरने, खाने-पीने और स्नो एक्टिविटी की सुविधा।

Feb 11, 2026 - 16:38
 0  18
मनाली के हामटा में अंटार्कटिका जैसा एहसास, इग्लू बने आकर्षण;  कर सकेंगे बुकिंग

मनाली। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में इन दिनों पर्यटक अंटार्कटिका जैसा रोमांचक अनुभव ले रहे हैं। लगभग 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित हामटा पीक और समुद्र तल से करीब 9 हजार फीट ऊंचाई पर बसे सेथन गांव में बर्फ से बने इग्लू (स्नो हाउस) सैलानियों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। पूरी तरह बर्फ से तैयार इन अनोखे घरों में पर्यटक ठहरने के साथ-साथ स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग और अन्य स्नो एक्टिविटी का आनंद भी ले सकते हैं।

20 से अधिक इग्लू बने आकर्षण का केंद्र

हामटा के सेथन क्षेत्र में इस समय करीब 20 से अधिक इग्लू तैयार किए गए हैं। कड़ाके की ठंड और चारों ओर फैली सफेद बर्फ के बीच इग्लू में रुकना पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव दे रहा है। सर्दियों में जहां पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढक जाता है, वहीं गर्मियों में भी यह स्थान ठंडी वादियों और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटकों की पसंद बना रहता है।

2016 से शुरू हुई इग्लू पर्यटन की पहल

वर्ष 2016 से हामटा के सेथन में इग्लू निर्माण की शुरुआत हुई। एलाइन दुहांगन जल विद्युत परियोजना द्वारा सड़क निर्माण के बाद यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी और क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से विकसित होने लगा। इग्लू के मालिक टशी और विकास ने बताया कि कड़ी मेहनत और बर्फ को इकट्ठा कर विशेष तकनीक से इन घरों का निर्माण किया जाता है। इस सीजन में उन्होंने नौ इग्लू तैयार किए हैं, जबकि अन्य युवाओं ने भी इग्लू बनाए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सैकड़ों सैलानी और स्थानीय लोग इग्लू में ठहर चुके हैं। कई पर्यटकों ने यहां के अनुभव पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है।

कितनी है बुकिंग कीमत?

पर्यटक इग्लू की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

₹11,000 प्रति कपल

ठहरने की सुविधा

खाना-पीना

स्नो एक्टिविटी शामिल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0