प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, हत्या के मामले में बेतहाशा वृद्धि : जयराम ठाकुर

शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त है। आपराधिक और मनबढ़ प्रवृत्ति के लोग जो चाह रहे हैं वह कर रहे हैं।

Feb 20, 2025 - 19:55
 0  171
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, हत्या के मामले में बेतहाशा वृद्धि : जयराम ठाकुर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला

शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त है। आपराधिक और मनबढ़ प्रवृत्ति के लोग जो चाह रहे हैं वह कर रहे हैं। प्रदेश में इस समय हत्याओं के मामले तेजी से बढ़े हैं। आज ही समाचारों में पढ़ा कि ऊना में पिछले डेढ़ महीने के भीतर 15 हत्याओं के मामले सामने आए हैं। जिसमें हाल ही में एक महिला की हत्या के बाद उसका शव जिस परिस्थितियों में मिला वह अत्यंत पीड़ा दायक है। बद्दी में अराजक प्रवृत्ति के प्रवासी युवाओं द्वारा एक बस्ती को आग लगा देने की घटना भी बहुत चिंताजनक है। ऐसे अराजकत तत्वों को ऐसा सबक मिलना चाहिए जिससे वह कभी कानून तोड़ने की हिमाकत न कर सकें। देवभूमि की शांति प्रियता की छवि बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। हम प्रदेश में माफिया राज और अराजकता को बढ़ावा नहीं दे सकते। प्रदेश में जिस तरीके से नशे का बोलबाला बढ़ रहा है, वह हम सभी के लिए चिंता का सबब है।

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी गहरी चिंता जताते हुए कहा कि इस समय प्रदेश में अपराध के ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो पहले न कभी सुने गए थे और न देखे गए थे। देवभूमि में इस तरह के अपराध की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आए दिन लोगों की हत्याएं, महिलाओं के साथ दुष्कर्म, बच्चियों के साथ अत्याचार की खबरें आम हो गई हैं। प्रमुख कारण है सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी जिनके पास है उन्हें सरकार ने अन्य कामों में लगा रखा है। इसलिए मुख्यमंत्री से मेरा आग्रह है वह कानून व्यवस्था को गंभीरता से लें और प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटें।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को दी नेता प्रतिपक्ष ने बधाई

जयराम ठाकुर ने देश की राजधानी नई दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है और हमें पूर्ण विश्वास है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन एव आपके नेतृत्व में दिल्ली नए ऊंचाइयों को छुएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0