दिल्ली की तरह हिमाचल में भी आपदा सरकार से जनता दुःखी : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के बहाने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है

Feb 9, 2025 - 18:07
 0  270
दिल्ली की तरह हिमाचल में भी आपदा सरकार से जनता दुःखी : जयराम ठाकुर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के बहाने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि दिल्ली की तरह यहां भी आपदा सरकार से जनता दुःखी है। न तो कोई नए काम शुरू हो रहे हैं और न पिछली सरकार में शुरू हुए कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

हैरानी इस बात की है कि ये सरकार हर माह ऋण पर ऋण लिये जा रही है और खर्च कहाँ किया जा रहा वो कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। चुनाव से पूर्व झूठी गारंटियां देकर इन्होंने सत्ता तो हथिया ली लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी कोई गारंटी धरातल पर नहीं उतार पाए हैं। ऐसी ही झूठी गारंटी दिल्ली की आप सरकार ने दी थी और पांच साल पूरे होने पर भी जब ये गारंटियां पूरी नहीं हुई तो जनता ने इस आपदा सरकार को भी बाहर का रास्ता दिखाकर केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताते हुए भाजपा को सत्ता की चाबी सौंपी। उन्होंने कहा कि जनता को अब केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर ही भरोसा है। जो वो कहते हैं वो उसे पूरा करके भी दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जनता ने अपना फैसला सुना दिया है कि वो विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ चलना चाहते हैं और इसी तरह अब हिमाचल की जनता भी बेसब्री से बदलाब चाह रही है ताकि डबल इंजन सरकार से प्रदेश का विकास हो। 

उन्होंने कहा कि यहां दस विधानसभा क्षेत्रों वाले मंडी जिला में भी विकास को ग्रहण लग गया है। जो काम हमारी सरकार में शुरू हुए थे उन्हें तो इस सरकार ने आगे बढ़ने ही नहीं दिया और न कोई नया बजट जिला को दिया जा रहा है। सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन मुख्यमंत्री अभी तक मंडी जिला में विकास कार्यों की समीक्षा करने तक नहीं आए। जिला के स्वास्थ्य संस्थानों की हालत बद से बदतर हो गई है। नेरचौक मेडिकल कालेज में व्यवस्था सुधारने के लिए न तो स्वास्थ्य मंत्री के पास रोगी कल्याण समिति की मीटिंग करने के लिए दो साल से वक्त मिल रहा है और न मुख्यमंत्री कोई सुध ले रहे हैं। हालत ये हो गई है कि व्यवस्था पटरी से उतर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्वास्थ्य सेवाओं का बहुत बुरा हाल है। 

यही हाल लोक निर्माण और बिजली बोर्ड के कामकाज का है। कृषि और बागवानी विभागों में तो बिना बजट कई योजनाएं हांफ गई हैं। किसानों और बागवानों को न तो समय पर बीज और खाद मिल पा रहा है वहीं सब्सिडी पर मिलने वाले औज़ार भी नहीं मिल पा रहे हैं। ये स्थिति आज से पहले कभी नहीं आई। ये सरकार भी अब दिल्ली की आप सरकार की तरह आपदा साबित हो रही है। चार महीनों से सरकारी ट्रेजरी से लेनदेन बंद है और ठेकेदारों को करोड़ों का लेनदेन रोका गया है।

जब ठेकेदारों ने अपना रोष प्रकट किया तो बिलासपुर में मुख्यमंत्री को कहना पड़ा कि एक सप्ताह में सारा बकाया जारी किया जाएगा। ये हालात सामान्य नहीं हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री के व्यवस्था परिवर्तन की जिद्द से ही वित्तीय संकट लगातार गहराया हुआ है। न तो विकास कार्य आगे बढ़ पा रहे हैं और न नए काम सरकार शुरू कर पा रही है। अब तो मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्रों में जाना ही बंद कर दिया है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अनदेखी सहन नहीं होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू भेदभाव की राजनीति कर रहे हैं। केंद्रीय योजनाओं से आया भाजपा विधायकों के हलकों का बजट रोककर भी उसे कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों को डायवर्ट किया जा रहा है।

"जोगिंद्रनगर के सावन बरवाल को दी दौड़ में राष्ट्रीय कीर्तिमान पर बधाई"

नेता प्रतिपक्ष ने जिला मंडी के जोगिंद्रनगर के सावन बरवाल को उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में 10,000 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में नए राष्ट्रीय कीर्तिमान के साथ स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है करने के लिए बधाई दी। सावन बरवाल की इस उपलब्धि पर पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

उन्होंने कहा कि आपकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को भी आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा देगी। यह जीत आपके मेहनत, समर्पण और अटूट विश्वास का परिणाम है। इस जीत में आपके गुरु माता–पिता समेत अन्य सहयोगियों का भी अमूल्य योगदान है, मैं सभी को साधुवाद देता हूं और आपके मंगलमय भविष्य की कामना करता हूं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0