पुतड़याल पंचायत में खत्म हुई कम वोल्टेज की समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सुक्खू का जताया आभार
नादौन उपमंडल की पुतड़याल पंचायत के आदर्शनगर व पुतड़ियाल गांवों में ट्रांसफार्मर अपग्रेड होने से कम वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान हुआ।
Videos
View Allनादौन, 29 जनवरी।
नादौन उपमंडल की पुतड़याल पंचायत के गांव आदर्शनगर एवं पुतड़ियाल में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या का समाधान हो गया है। विद्युत विभाग द्वारा दोनों गांवों के ट्रांसफार्मर अपग्रेड किए जाने से न केवल इन गांवों बल्कि आसपास के क्षेत्रों को भी इसका लाभ मिलेगा।
कम वोल्टेज की समस्या समाप्त होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। पंचायत उप प्रधान संजीव कुमार सहित सुभाष संधू, कुशल, संजीव, सुशील, बलदेव संधू, सुनील, बलवीर धीमान, बलदेव धीमान, ज्ञान चंद, रतन चंद, कुलतार सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने यह समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल समाधान का आश्वासन दिया था।
ग्रामीणों ने कहा कि ट्रांसफार्मर अपग्रेड होने से अब बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई है और वर्षों से चली आ रही कम वोल्टेज की परेशानी का स्थायी समाधान हुआ है। इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ किसानों एवं अन्य उपभोक्ताओं को भी राहत मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0