सेवा ही धर्म मानने वाले मदन लाल कौंडल नहीं रहे – कांग्रेस सेवा दल में शोक की लहर

कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष मदन लाल कौंडल के आकस्मिक निधन पर ब्लॉक अध्यक्ष राजीव जस्सल ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मदनलाल एक सेवाभावी और ईमानदार नेता थे, जिनकी कमी सेवा दल को हमेशा खलेगी।

Aug 3, 2025 - 20:36
 0  81
सेवा ही धर्म मानने वाले मदन लाल कौंडल नहीं रहे – कांग्रेस सेवा दल में शोक की लहर

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल, नादौन।
कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष मदन लाल कौंडल के आकस्मिक निधन की खबर से समूचे राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल नादौन के अध्यक्ष राजीव जस्सल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मदन लाल कौंडल एक ईमानदार, सेवाभावी और संवेदनशील नेता थे, जो हमेशा ज़रूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।

राजीव जस्सल ने कहा,

“कौंडल जी किसी भी व्यक्ति की मदद के लिए आधी रात को भी तैयार रहते थे। उनका जीवन सेवा को समर्पित था और वो हमेशा कहा करते थे कि सेवा दल का असली मतलब ही ‘सेवा’ है।”

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ-साथ स्वर्गीय मदन लाल कौंडल का कांग्रेस सेवा दल को नई ऊर्जा व दिशा देने में विशेष योगदान रहा। उनकी सक्रियता, नेतृत्व और समर्पण की मिसाल पार्टी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी।

राजीव जस्सल ने प्रार्थना करते हुए कहा:

“ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और अपने चरणों में स्थान दे। हम सभी के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0