महर्षि विद्या मंदिर में लोकतंत्र की अनोखी सीख, वोटर्स डे पर बच्चों ने चुने अपने नेता
नादौन के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय में वोटर्स डे का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। विद्यार्थियों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर लोकतंत्र और जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख हासिल की।
नादौन।
नादौन स्थित महर्षि विद्या मंदिर में मंगलवार को वोटर्स डे का आयोजन बड़े उत्साह और लोकतांत्रिक भावना के साथ किया गया।
कार्यक्रम की तैयारियां विद्यार्थियों ने दो-तीन दिन पहले से ही शुरू कर दी थीं। सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्हों के साथ प्रचार करते नजर आए और उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचारों एवं योजनाओं से अवगत कराया।
प्रार्थना सभा के दौरान प्रत्याशियों ने विद्यालय में अनुशासन, स्वच्छता और बेहतर वातावरण बनाए रखने को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके बाद कक्षा 11वीं और 12वीं के जिम्मेदार विद्यार्थियों को विभिन्न पदों के लिए नामांकित किया गया।
विद्यालय में हेड बॉय, हेड गर्ल, डिसिप्लिन बॉय और डिसिप्लिन गर्ल के पदों के लिए चुनाव करवाए गए। कक्षा पांचवीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतंत्र, मतदान प्रक्रिया, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख देना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0