मनाली में भीषण अग्निकांड: 14 मील में मकान जलकर राख
मनाली के 14 मील क्षेत्र में भीषण अग्निकांड, डेढ़ मंजिला मकान जलकर राख। लाखों का नुकसान, गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई।
मनाली। मनाली तहसील के 14 मील क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक अग्निकांड की घटना सामने आई। सुबह करीब नौ बजे एक रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि आग लगने के समय घर के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और डेढ़ मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
मकान मालिक मनीराम पुत्र स्वर्गीय मोती राम ने बताया कि इस आगजनी की घटना में करीब दस लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि घर के कमरे में रखा सोना-चांदी और अन्य कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ गया, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0