मंडी में दंपति चिट्टे संग गिरफ्तार, BlaBlaCar से सफर

मंडी में पुलिस ने दंपति को 5.637 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा। सुंदरनगर में नाकाबंदी के दौरान BlaBlaCar से सफर कर रहे थे आरोपी।

Mar 29, 2026 - 16:47
 0  45
मंडी में दंपति चिट्टे संग गिरफ्तार, BlaBlaCar से सफर

रोजाना हिमाचल ब्यूरो I मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दंपति को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ पकड़ा है। सुंदरनगर पुलिस की एक टीम ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर अलसू चौक के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर कार में बैठी महिला घबरा गई, जिससे टीम को उन पर शक हुआ।

पूछताछ में पता चला कि अभिषेक गुलेरिया और उनकी पत्नी अमीषा ने चंडीगढ़ से घर आने के लिए बला-बला (BlaBlaCar) ऐप के जरिए यह गाड़ी बुक की थी। जब पुलिस ने उनके बैग की बारीकी से तलाशी ली, तो उसमें से 5.637 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। सुंदरनगर के डीएसपी भरत भूषण ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब जांच में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0