लाव-लश्कर संग मंडी रवाना हुए बड़ा देव कमरूनाग

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी के लिए बड़ा देव कमरूनाग लाव-लश्कर संग रवाना। 14 फरवरी को राजदेवता माधवराय के दरबार में भरेंगे हाजिरी।

Feb 7, 2026 - 14:25
 0  54
लाव-लश्कर संग मंडी रवाना हुए बड़ा देव कमरूनाग

मंडी । जिला प्रशासन एवं शिवरात्रि मेला कमेटी की भेंट स्वीकार करने के उपरांत आराध्य बड़ा देव कमरूनाग शुक्रवार को अपनी कोठी गोत से अंतर्राष्ट्रीय मेला स्थल मंडी के लिए रवाना हो गए हैं। मेला प्रवास से पूर्व बड़ा देव कमरूनाग के लाठियों द्वारा पूजा-अर्चना की और उसके बाद काहूली की मधुर ध्वनि के साथ बड़ा देव अपने लाव-लश्कर के साथ महाशिवरात्रि पर्व के लिए रवाना हुए।

प्रवास के दौरान देवता करीब 25 मेहमाननवाजियों में शरीक होते हुए 14 फरवरी को सायं 3 बजे राजदेवता माधवराय मंदिर में हाजिरी भरेंगे और टारना माता के मंदिर में विराजित रहेंगे। हालांकि देवता मेला रवानगी के पहले ही दिन चैलचौक पहुंच गए हैं। यहां लगातार 2 दिन की मेहमाननवाजी के उपरांत बड़ा देव 8 फरवरी को चैलचौक से बटेहड़ा, 9 को बग्गी, 10 को नलसर, 11 को चंडयाल, 12 को बैहना तथा 13 को गुटकर में रात्रि ठहराव के उपरांत 14 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजे मंडी के पुलघराट में पहुंचेंगे।

इस बार गूर नहीं पुजारी की अगुवाई में हाेगा आगमन
बता दें कि इस बार बड़ा देव किसी गूर की बजाय देवता के पुजारी बोधराज ठाकुर की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव मंडी के लिए रवाना हुए हैं। देवता लगभग 20 दिनों तक पुलिस के पहरे, साथ ही हलका पटवारी अथवा कानूनगो की निगरानी में रहेंगे। यह प्रथा रियासत काल से लेकर निरंतर जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0