शाही अंदाज में निकली मंडी शिवरात्रि की दूसरी जलेब
मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी जलेब शाही अंदाज में निकली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया बने मुख्य अतिथि, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।
मंडी । छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की दूसरी व मध्य पारंपरिक जलेब वीरवार को शाही अंदाज में निकली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने दूसरी जलेब में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्हें मंडी की पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई, जिसके बाद उन्होंने राज माधव राय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।
इसके बाद महोत्सव की दूसरी शाही जलेब पूरे पारंपरिक तरीके से निकाली गई। वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ राज देवता माधो राय मंदिर से शुरू हुई जलेब पड्डल मैदान में पूरी हुई। मुख्य अतिथि खुली जीप में सवार हो कर देवी-देवताओं के साथ जलेब में शामिल हुए। जलेब (शोभायात्रा) के दौरान वाद्य यंत्रों की ध्वनियों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। जलेब में हजारों लोग देव परंपरा के गवाह बने। प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए देवी-देवता माधो राय की पालकी के आगे और पीछे इसमें शामिल रहे। देव धुनों पर देवताओं संग देवलुओं ने भी खूब नृत्य किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0