एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा को मिली बड़ी उपलब्धि! अब छात्रों को मिलेगा ऑनर्स विद रिसर्च का सुनहरा अवसर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चार वर्षीय स्नातक डिग्री कार्यक्रम (ऑनर्स एवं ऑनर्स विद रिसर्च) शुरू किया जाएगा।

Jun 4, 2026 - 21:16
 0  45
एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा को मिली बड़ी उपलब्धि! अब छात्रों को मिलेगा ऑनर्स विद रिसर्च का सुनहरा अवसर

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

सुमन महाशा। कांगड़ा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत उच्च शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 से MCM DAV College Kangra में चार वर्षीय स्नातक डिग्री कार्यक्रम (ऑनर्स एवं ऑनर्स विद रिसर्च) प्रारंभ किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण निर्णय से कॉलेज क्षेत्र में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा।

नई व्यवस्था के अंतर्गत विद्यार्थियों को अपने विषय का गहन अध्ययन करने के साथ-साथ शोध परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। इससे छात्रों में अनुसंधान क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच, नवाचार और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित होंगे। उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह पहल विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी।

कॉलेज के प्राचार्य Dr. Baljeet Singh Patial ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कॉलेज परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार, उच्च शिक्षा विभाग तथा विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से कॉलेज में शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि कॉलेज के शिक्षक अपने अनुभव और समर्पण के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान करेंगे तथा परिसर में शोध संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

डॉ. पटियाल ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन, अभिभावकों के सहयोग और कॉलेज प्रबंधन के सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम कॉलेज को क्षेत्र में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के एक अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रशासन कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ शोध के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0