पेयजल व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत नादौन में बैठक का आयोजन

गुरुवार को नगर पंचायत नादौन की बैठक का आयोजन किया गया।

Jul 18, 2024 - 20:18
 0  324
पेयजल व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत नादौन में बैठक का आयोजन

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन

गुरुवार को नगर पंचायत नादौन की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष शम्मी सोनी की अगवाई में किया गया। जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। शहर के वार्ड एक में स्थित बावड़ियों के निकट करीब एक करोड़ की लागत से एक पार्क तथा पार्किंग का कार्य शीघ्र आरंभ करने का निर्णय लिया गया इसके अतिरिक्त शहर में चल रहे 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने के कार्य के पूर्ण होते ही सभी वार्डों में तुरंत 50 लाख रुपए के विकास कार्य आरंभ किए जाएंगे। 

जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष शम्मी सोनी तथा नगर पंचायत सचिव रमन शर्मा ने बताया कि शहर के पत्तन बाजार स्थित पुस्तकालय में विश्राम गृह बनाने की योजना है और वहां कमरों के दो सेट बनाए जाएंगे। शहर के मुख्य चौराहों पर बड़ी लाइट स्ट्रीट लाइटों को व्यवस्थित करना, विभिन्न स्थानों पर बैठने के लिए बेंच, आवश्यकता अनुसार वाटर कूलर तथा शहर के विभिन्न जल स्रोतों की मरम्मत के साथ वहां टाइल लगाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि रेन बसेरा का सौंदर्य करण करके इसे शीघ्र ही आम जनता को समर्पित किया जाएगा। 

शहर के इंद्रपाल चौक तथा बस अड्डा के बाहरी भाग का भी सौंदर्य करण किया जाएगा। स्वच्छता व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए शीघ्र ही नया टेंडर किया जाएगा तथा विभिन्न स्थानों पर बनाए गए शौचालय को भी शीघ्र जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूखा और गीला कूड़ा अलग अलग एकत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है अब घरों से ₹50 तथा दुकानों से ₹80 का शुल्क लिया जाएगा वही ट्रेड करने वालों से एनजीटी द्वारा तय दरों पर वसूली जाएगी। 

परिवार रजिस्टर में सौ प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा तथा नगर पंचायत के लिए एक आर्किटेक्ट की नियुक्ति भी करने का निर्णय लिया गया। बस अड्डा की इंद्रपाल मार्केट के क्षतिग्रस्त बढ़े हुए छज्जों को भी शीघ्र हटाया जा रहा है। शम्मी सोनी ने कहा कि शहर का सौंदर्य करण करके आगामी योजनाओं को भी अमलीजामा पहनाने के लिए कवायद आरंभ कर दी गई है ताकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर के निर्देशों को पूरा किया जा सके। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष ऊषा सोंधी, पूर्व अध्यक्ष तरुण कपिल, पूर्व उपाध्यक्ष योगराज, सुषमा अवस्थी ,अनीता देवी ,अंजना कुमारी, कपिल शर्मा मनोरमा देवी सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0