“Lucky Draw से आपको भी मिल सकता है Michele Morrone से मिलने का मौका!”
इटैलियन स्टार Michele Morrone 20 सितंबर 2025 को मुंबई में Hell Energy Drink इवेंट में शिरकत करेंगे। फैंस उनके म्यूजिक सरप्राइज को लेकर उत्साहित हैं।

मुंबई में दिखेंगे Michele Morrone, Hell Energy इवेंट में होंगे शामिल
मुंबई के दर्शकों और फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। इटली के मशहूर एक्टर और सिंगर Michele Morrone 20 सितंबर 2025 को भारत आ रहे हैं। वे यहां Hell Energy Drink के प्रमोशनल इवेंट में बतौर ब्रांड एंबेसडर शिरकत करेंगे।
हालांकि इवेंट से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया और फैन पेज पर यह खबर फैलते ही उनके प्रशंसकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
चर्चा यह भी है कि Michele Morrone इस मौके पर न केवल Hell Energy का प्रतिनिधित्व करेंगे बल्कि अपने आने वाले सोलो गाने की झलक भी फैंस को सुना सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह भारतीय दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।
मुंबई में होने वाला यह इवेंट न सिर्फ़ ग्लैमर का तड़का लगाएगा बल्कि भारतीय फैंस को अपने पसंदीदा स्टार से रूबरू होने का मौका भी देगा।
सूत्रों के अनुसार, यह इवेंट सिर्फ़ ब्रांड प्रमोशन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके साथ उनके आने वाले फिल्म “Enzo” का लॉन्च भी किया जाएगा, जिसमें Michele Morrone लीड रोल निभा रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि एक फैन पेज पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इस इवेंट के दौरान कुछ फैंस को उनसे मिलने का अनोखा मौका भी मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इसके लिए कॉन्टेस्ट और लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा।
अगर यह सच साबित होता है, तो यह भारतीय दर्शकों और फैंस के लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा।
What's Your Reaction?






