माता बज्रेश्वरी पुस्तकालय में मोटिवेशन सत्र का हुआ आयोजन
माता बज्रेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय कांगड़ा में परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के लिए संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा
Videos
View Allसुमन महाशा। कांगड़ा
माता बज्रेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय कांगड़ा में परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के लिए संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल की अध्यक्षता में मोटिवेशन सेशन आयोजित किया गया। इस मोटिवेशन सेशन में एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल और तहसीलदार कांगड़ा मोहित रतन ने सार्वजनिक पुस्तकालय कांगड़ा में परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि हमेशा एक लक्ष्य लेकर उसे प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चयनित सामग्री की पढ़ाई करें। उन्होंने सभी को टाइम टेबल बनाकर निरंतर अभ्यास करने का मंत्र दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0