नादौन केयर फाउंडेशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
प्रदेश भर में प्रसिद्ध सामाजिक संगठन एवं रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही नादौन केयर फाउंडेशन द्वारा रविवार को 28वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
Videos
View Allरूहानी नरयाल। नादौन
प्रदेश भर में प्रसिद्ध सामाजिक संगठन एवं रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही नादौन केयर फाउंडेशन द्वारा रविवार को 28वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन भडोली चौंक पर किया गया। भगवान बुद्धा चेरिटेबल ब्लड बैंक कांगड़ा से आई चिकित्सकों की टीम ने इस प्रक्रिया को पूर्ण किया । जानकारी देते हुए संस्था के सदस्य आशू मेहरा ने बताया की इस शिविर में 70 रक्तवीरों ने यह महादान किया। गौरतलब है कि गत 4 वर्षों में ही संस्था अब तक 28 रक्तदान शिविरो का आयोजन कर चुकी है। वहीं संस्था की ओर से अब तक करीब 5 हज़ार यूनिट रक्त विभिन्न अस्पतालों के लिए उपलब्ध करवाया जा चुका है, इतना ही नहीं कोविड काल में विभिन्न अस्पतालों में रोगियों को रक्त उपलब्ध करवाने में संस्था के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज भी आपात स्थिति में 24 घंटे संस्था के रक्त वीर जरूरतमंदों को रक्त प्राप्त करवाने के लिए हर पल तैयार रहते हैं। वही इस अवसर पर नादौन केयर से अजय शर्मा, अक्षत जैन, रजत आनन्द, उदय जैन, आशु मेहरा, सुनील, लक्की, अरविंद उपस्थित दें। उन्होने समस्त रक्त वीरों का आभार प्रकट किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0