नादौन में बड़ी कार्रवाई! करियाना दुकान से लाखों की अवैध शराब बरामद

नादौन पुलिस ने पंचायत चुनाव के दौरान विशेष अभियान में एक करियाना दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

May 3, 2026 - 22:07
May 3, 2026 - 22:17
 0  18
नादौन में बड़ी कार्रवाई! करियाना दुकान से लाखों की अवैध शराब बरामद

नादौन।

नादौन में पंचायत चुनाव के मद्देनज़र अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

शनिवार शाम पुलिस थाना नादौन की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांव तरेटी के स्थान घुमाटा में एक करियाना दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

बरामद सामग्री में 31 पेटी देशी शराब (ऊना नंबर वन), 07 खुली बोतल देशी शराब तथा 05 पेटी बीयर (किंगफिशर) शामिल हैं। कुल बरामद मात्रा लगभग 3,29,250 मिलीलीटर आंकी गई है, जिसमें 2,84,250 मिलीलीटर शराब और 45,000 मिलीलीटर बीयर शामिल है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी चमन कुमार (पुत्र राकेश कुमार, निवासी गांव तरेटी) के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

कार्रवाई की पुष्टि करते हुए गौरवजीत सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0