नई पंचायत के विरोध में उतरे ग्रामीण, CM से गुहार

नादौन में नई पंचायत नघूं के गठन का विरोध तेज। ग्रामीणों ने सीएम सुक्खू से निर्णय से पहले जांच और सुनवाई की मांग की।

Feb 18, 2026 - 22:42
 0  9
नई पंचायत के विरोध में उतरे ग्रामीण, CM से गुहार

नादौन । विकास खण्ड नादौन में नई बनाई जा रही पंचायत नघूं के विरोध में वोह ग्रामीण उतर आए हैं जिनके गांवों को इस नई पंचायत में शामिल किया जा रहा है। जलाड़ी पंचायत तथा कोटला चिल्लियां पंचायत के रियोड़ी उपली, रियोड़ी झिकली, रिट, रिट धीमान बस्ती आदि गांवों के लोगों ने तहसीलदार नादौन रोहित कंवर को ज्ञापन सौंपा तथा संयुक्त कार्यालय भवन में स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत करके मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मांग की है कि एस डी एम नादौन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को मौका पर भेज कर स्थिति का आकलन करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाए।

 ग्रामीणों दिलबाग सिंह बम मनकोटिया, जगदीश चंद, सुभाष चंद, बूथ प्रभारी कांग्रेस रणजीत सिंह, सुरजीत, प्यार चंद, दीवान शर्मा, पूर्व पंचायत प्रधान अनिल शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें किसी भी काम के लिए रास्ते में पड़ने वाली कोटला चिल्लियां पंचायत को लांघ कर एक किलोमीटर दूर नघूं पंचायत जाना पड़ेगा इससे तो अच्छा है उन्हें वर्तमान स्थिति में ही रखा जाए। उन्होंने बताया कि उन्हें एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचना होगा जिससे विशेष तौर पर वृद्ध लोगों को अधिक परेशानी होगी।

ग्रामीणों ने बताया कि उनकी सहमति लिए बगैर यह एक तरफा निर्णय लिया जा रहा है इसलिए अंतिम निर्णय से पूर्व कम से कम उनकी बात तो सुनी जाए। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उनके कुछ गांवों को जलाड़ी पंचायत से निकाल कर कोटला चिल्लियां पंचायत में शामिल किया गया और अब उन्हें नव गठित नघूं पंचायत में डाल दिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मांग की है कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। इस संबंध में तहसीलदार रोहित कंवर ने बताया कि लोगों की समस्या बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0