पंचायत चुनावों के बीच नादौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई! युवक से चिट्टा, चरस और इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद

नादौन पुलिस ने पंचायत चुनावों के दौरान विशेष अभियान में एक युवक से 9.73 ग्राम चिट्टा, 1.02 ग्राम चरस और इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

May 9, 2026 - 21:48
 0  9
पंचायत चुनावों के बीच नादौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई! युवक से चिट्टा, चरस और इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद

नादौन।

नादौन में पंचायत चुनावों के दौरान नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थाना प्रभारी निर्मल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी और नाकाबंदी कर रही है। इसी अभियान के तहत शनिवार को उप निरीक्षक देवानन्द के नेतृत्व में राजनौण चौक पर नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल नंबर HP 55B 9946 को जांच के लिए रोका गया। चालक के संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी विटु पुत्र अमरनाथ, निवासी गांव सरेड़ी, तहसील गलोड़, जिला हमीरपुर के कब्जे से 9.73 ग्राम चिट्टा और 1.02 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन भी पुलिस ने कब्जे में ली।

प्रारंभिक जांच में आरोपी की क्षेत्र में नशा तस्करी गतिविधियों में संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस थाना नादौन में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए गौरवजीत सिंह ने बताया कि पंचायत चुनावों के दौरान नशा तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0