नादौन में तेज रफ्तार कार का कहर, 3 युवक गंभीर
नादौन के मानपुल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, तीन युवक गंभीर घायल। चालक कार छोड़कर फरार, पुलिस जांच में जुटी।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। नादौन
थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत अम्ब मार्ग पर मानपुल गांव के निकट एक कार की टक्कर से तीन बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम हरनाम सिंह, बाहल सिंह और रिपन निवासी गांव कुठारली गौना बाइक पर सवार होकर अपने काम को खत्म करके घर जा रहे थे। मानपुल से जब वह गौना की ओर मुड़े तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सवार नीचे गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट कार चालक व अन्य मौका पर कार छोड़कर वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को नादौन अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है तथा मामला दर्ज करके कार चालक की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0