नादौन में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती
नादौन पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बढ़ाई। दो दिनों में 25 से अधिक चालान, साथ ही नुक्कड़ शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो । नादौन
यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर नादौन पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। यातायात प्रभारी एसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में दो दिनों में 25 से अधिक वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस द्वारा नुक्कड़ शिविर लगाकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
अधिकारियों ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है, वहीं उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। विशेष रूप से दुपहिया चालकों को हेलमेट पहनने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0