नेशनल हाईवे-5 चार दिन के बाद भी यातायात के लिए बंद 

जिला किन्नौर के नाथपा में बाधित नेशनल हाईवे-5 चार दिन के बाद भी यातायात के लिए शुरू नहीं हो पाया है।

Nov 16, 2023 - 16:11
 0  378
नेशनल हाईवे-5 चार दिन के बाद भी यातायात के लिए बंद 

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

जिला किन्नौर के नाथपा में बाधित नेशनल हाईवे-5 चार दिन के बाद भी यातायात के लिए शुरू नहीं हो पाया है। बुधवार रात को फिर से नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ है। नेशनल हाईवे को बहाल करना एनएच प्राधिकरण के लिए चुनौती बन गया है। नेशनल हाईवे पर चार मशीनें और करीब एक दर्जन मजदूर मार्ग को बहाल करने के लिए तैनात किए गए हैं, लेकिन पहाड़ी से बार-बार हो रहे भारी भूस्खलन से बहाली के कार्य में दिक्कतें पेश आ रही हैं। एनएच को यातायात के लिए बहाल करने के प्रयास जारी हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0