जलाड़ी स्कूल में मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस, बच्चों ने बढ़- चढ़ कर लिया भाग
शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाड़ी में उप प्रधानाचार्य शेली शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया, जिसमें भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई।

रूहानी नरयाल। नादौन
शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाड़ी में उप प्रधानाचार्य शेली शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया, जिसमें भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। जानकारी देते हुए उप प्रधानाचार्य शेली शर्मा ने बताया कि गणित के प्रवक्ता अशोक कुमार ने श्रीनिवास रामानुज के जीवन परिचय तथा गणित के योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं उप प्रधानाचार्य शैली शर्मा ने भी समस्त विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को राष्ट्रीय गणित दिवस पर बधाई दी तथा बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर विज्ञान व गणित क्लब के बच्चों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
What's Your Reaction?






