न्यूजीलैंड सुपर 8 में, अफगानिस्तान का सपना टूटा

T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ने कनाडा को हराकर सुपर 8 में जगह बनाई। इस जीत से अफगानिस्तान, UAE और कनाडा टूर्नामेंट से बाहर।

Feb 17, 2026 - 15:27
 0  18
न्यूजीलैंड सुपर 8 में, अफगानिस्तान का सपना टूटा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ने कनाडा को हराकर सुपर 8 का टिकट कटा लिया था. 5 टीमें पहले ही सुपर 8 में जगह बना चुकी थी। न्यूजीलैंड का क्वालिफिकेशन कनाडा के खिलाफ मैच पर निर्भर करता था. अगर कीवी टीम हार जाती, तो अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 8 में जगह बनाने का मौका था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की और अफगानिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप के अगले राउंड में जाने और चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 31वां मैच न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच हुआ. कनाडा ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 173 रन जड़ दिए. युवराज समरा ने 65 गेंदों मे 110 रन बनाए, वहीं कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 36 रन बना डाले. लग रहा था कि कीवी टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं रहेगा. न्यूजीलैंड ने 30 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए. कनाडा टीम के पास मोमेंटम था लेकिन रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने मिलकर धमाकेदार बल्लेबाजी की. रवींद्र ने 59 और फिलिप्स ने 76 रन ठोके. इसी के चलते न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवर में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की।

टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 की रेस से बाहर हुई तीन टीमें
न्यूजीलैंड ने जीत के साथ सुपर 8 का टिकट कटा लिया है. साउथ अफ्रीका पहले ही क्वालीफाई कर चुकी थी. अफगानिस्तान, UAE और कनाडा के पास कीवी टीम की जीत से पहले चांस था. हालांकि, उनके क्वालीफाई करते ही ये तीनों टीमें सुपर 8 की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0