ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते फटी दिमाग की नस, 22 वर्षीय युवक की मौत

मेरठ में ऑनलाइन गेमिंग के दौरान 22 साल के युवक को ब्रेन अटैक आया। हाई ब्लड प्रेशर से दिमाग की नस फटने पर इलाज के दौरान मौत।

Feb 9, 2026 - 14:04
 0  72
ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते फटी दिमाग की नस, 22 वर्षीय युवक की मौत

मेरठ । उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां ऑनलाइन गेमिंग के दौरान 22 साल के एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक युवक को ब्रेन अटैक आया था, जिसकी वजह हाई ब्लड प्रेशर बताया जा रहा है. अपने बेटे को इस तरह खो देने से पूरा परिवार सदमे में है. वो यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि एक गेम इस कदर उनके बच्चे की जान ले सकता है।

क्या है पूरा मामला?
मृतक युवक की पहचान मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है. वो मेरठ के खैरनगर इलाके का रहने वाला था. परिजनों के मुताबिक कैफ को ऑनलाइन गेमिंग, खासतौर पर पबजी खेलने की लत लग चुकी थी. वो घंटों तक मोबाइल पर गेम खेलता रहता था और अक्सर कान में इयरफोन लगाए रहता था. घटना वाले दिन भी कैफ देर रात तक ऑनलाइन गेम खेल रहा था. इसी दौरान उसे अचानक तेज सिरदर्द हुआ और वो बेचैन होने लगा. कुछ ही देर में उसकी हालत गंभीर हो गई. परिवार के लोग उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई।

सिर की नस फटने से हुई मौत
डॉक्टर्स के मुताबिक, कैफ का ब्लड प्रेशर अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गया था, जो 300 तक पहुंच गया. इस कारण उसके दिमाग की नस फट गई, जिसे मेडिकल भाषा में ब्रेन एनीयूरिज्म कहा जाता है. हालत गंभीर होने पर युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. दिल्ली में दो दिन तक चले इलाज के बावजूद डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया. परिजनों का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि गेमिंग की आदत इतनी खतरनाक साबित हो सकती है. डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार मोबाइल पर गेम खेलना, मानसिक तनाव और उत्तेजना पैदा करता है. इससे ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0