सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ चुका’ — धर्मशाला में गरजे पवन काजल
भाजपा नेता पवन काजल ने धर्मशाला नगर निगम चुनाव को लेकर सुक्खू सरकार पर झूठी गारंटियों, तानाशाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।
धर्मशाला।
पवन काजल ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि धर्मशाला नगर निगम चुनाव में जनता कांग्रेस सरकार की “दोगली और झूठी जड़ों” को काटने का काम करेगी।
नगर निगम चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन काजल ने कहा कि सभी 17 वार्डों की जनता कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से नाराज है और मतदान के माध्यम से उसे करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि “सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ चुका है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट का बहाना बनाकर हिमाचल की अर्थव्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। जनता को केवल निराशा हाथ लगी है और सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा करने में विफल रही है।
पवन काजल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के वादे पूरे नहीं किए और प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और भ्रष्टाचार बढ़ाने के आरोप भी लगाए।
भाजपा नेता ने दावा किया कि सरकार का ध्यान जनता की समस्याओं को हल करने की बजाय अपने नेताओं और समर्थकों को पद एवं सुविधाएं देने पर केंद्रित रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में सलाहकार, ओएसडी, मीडिया सलाहकार और विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियां की गईं।
काजल ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं, सेवानिवृत्त कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं, किसान-बागवान परेशान हैं और युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आर्थिक संकट के बावजूद राजनीतिक नियुक्तियों पर जनता का पैसा क्यों खर्च किया जा रहा है।
भाजपा नेता ने दावा किया कि धर्मशाला की जनता नगर निगम चुनाव में कांग्रेस सरकार को बड़ा राजनीतिक संदेश देने जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0