धर्मशाला नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा! पवन काजल बोले—कांग्रेस पहले ही मान चुकी हार

भाजपा विधायक पवन काजल ने दावा किया है कि धर्मशाला नगर निगम चुनाव में भाजपा सभी 17 वार्डों में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर विकास कार्य रोकने और जनता को निराश करने के आरोप लगाए।

May 9, 2026 - 21:51
 0  36
धर्मशाला नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा! पवन काजल बोले—कांग्रेस पहले ही मान चुकी हार

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

धर्मशाला।

धर्मशाला नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन काजल ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी नगर निगम धर्मशाला के सभी 17 वार्डों में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में पवन काजल ने कहा कि जनता इस बार सुक्खू सरकार को उसी की भाषा में जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विकासकारी नीतियों पर जनता मुहर लगाने जा रही है और कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल में जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और लोगों को केवल निराशा मिली। काजल ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम के पिछले कार्यकाल में विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया।

पवन काजल ने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश सरकार ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के साथ बदले की भावना से काम किया, जिसके कारण विकास कार्य प्रभावित हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मशाला नगर निगम की अलग पहचान को खत्म करने का प्रयास किया गया है।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुकी है और इसी कारण बयानबाजी का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सरकार की नाकामियों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखना चाहिए।

उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को हर वार्ड में सक्रिय रहकर लोगों से सीधा संवाद करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

पवन काजल ने कहा कि भाजपा पूरी तरह एकजुट है और स्थानीय मुद्दों व संगठनात्मक शक्ति के दम पर नगर निगम चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0