1500 करोड़ चेस्टर हिल घोटाले पर गरजे पवन काजल
कांगड़ा में पवन काजल ने 1500 करोड़ के चेस्टर हिल भूमि घोटाले में चीफ सेक्रेटरी को हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
सुमन महाशा। कांगड़ा
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विधायक पवन काजल ने लगभग 15 सौ करोड़ रुपये के कथित चेस्टर हिलभूमि खरीद घोटाले में प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी का नाम आने पर सरकार से उन्हें शीघ्र पद से हटाकर मामले की निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवाने की मांग की है। काजल ने कहा चेस्टर हिल मामले से पूर्व के मुख्य सचिवों में चली ब्यानबाजियां चिंता का विषय हैं। प्रदेश में ऐसी स्थिति पहली बार बनी, जब वरिष्ठ अधिकारी सार्वजनिक रूप में एक दूसरे के सामने खड़े हैं, जो प्रदेश के भविष्य के लिए खतरे की घंटी है।
काजल ने कहा हरियाणा में दो बरिष्ठ अधिकारियों पर कथित भ्र्ष्टाचार के आरोप लगने उपरांत वहां की भाजपा सरकार ने दोनों आईएएस अधिकारियों को पद से हटाकर उनके विरुद्ध जाँच विठाई जब कि हिमाचल सरकार अपने मुख्य सचिव का सरंक्षण कर अधिकारियों कि आपसी रंजिश का हवाला देकर कथित भर्ष्टाचार को शेल्टर दे रही है। काजल सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के कोहाला में बोल रहे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार से चेस्टर हिल मामले कि निष्पक्ष जांच करवाने कि मांग की। उन्होंने कहा अधिकारियों के बीच आरोप- प्रत्यारोप सरकार के भीतर समन्वय की कमी को दर्शाते है।
उन्होंने कहा शीघ्र ही कांगड़ा शहर में प्रदेश सरकार विरुद्ध भाजपा जन आक्रोश रैली निकालकर प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामियों की पोल खोलेगी। काजल ने कहा कोहाला से मंदल कों जोड़ने के लिए पुल का निर्माण होने से ग्रामीणों को धर्मशाला आने जाने में पांच किलोमीटर सफर कम होने से सुविधा मिली है। मटोर राजकीय डिग्री कॉलेज के नबनिर्मित भवन में कक्षाएं शुरू होने से स्थानीय युवाओं को वेहतर उच्च शिक्षा सुविधा मिली है। काजल ने गांव के बाबा सूरदास मंदिर में आयोजित 35वे भंडारे में भी भाग लिया। इस मौके पर विनोद कुमार (पूर्व उपप्रधान, ग्राम पंचायत कोहाला), विक्की कुमार, रवि कुमार, संजीव कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक चौधरी, सुधीर, अजय कुमार, आशीष कुमार, संगम चौधरी, साहिल कुमार, रोहित कुमार, शशि कुमार, विशाल, बबलू चंग और वनीत कुमार उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0