लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन टला, जानिए क्या है वजह
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते पीएम मोदी का संबोधन टल गया। बजट सत्र के दौरान सदन चार बार स्थगित, गुरुवार तक कार्यवाही स्थगित।
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र में बुधवार को भी दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के चलते बुधवार को भी लोकसभा की कार्यवाही पूरी तरह बाधित रही। पूरे दिन में सदन चार बार स्थगित करना पड़ा। हालात इतने बिगड़े कि शाम पांच बजे होने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव वाला संबोधन भी नहीं हो सका। आखिरकार लोकसभा को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
शाम पांच बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सांसद पोस्टर लेकर आसन के पास पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के शोर में पीठासीन संध्या राय ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। इससे पहले लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस से जुड़ी कई किताबें और नोट्स सदन में लहराए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0