मंडी में ‘मन की बात’, पश्चिम एशिया की स्थिति पर पीएम की अपील

मंडी में मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से संयम रखने की अपील की। टी-20 वर्ल्ड कप और रणजी जीत पर खिलाड़ियों को बधाई दी।

Mar 29, 2026 - 12:25
 0  81
मंडी में ‘मन की बात’, पश्चिम एशिया की स्थिति पर पीएम की अपील
मंडी में ‘मन की बात’, पश्चिम एशिया की स्थिति पर पीएम की अपील

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। मंडी
आज मंडी में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का एपिसोड सुना गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल इस दौरान उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की परिस्थितियों पर बात करते हुए देशवासियों से संयम बनाए रखने की अपील की और आश्वस्त किया कि देश में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। 
उन्होंने विश्वास जताया कि हम सभी एकजुटता के साथ हर चुनौती का सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे।साथ ही, प्रधानमंत्री ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा टी-20 विश्व कप में शानदार जीत और रणजी ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर की ऐतिहासिक विजय पर सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0