धरातल पर उतरने का बड़ा संदेश! कांगड़ा में प्रताप सिंह बाजवा का कार्यकर्ताओं को सीधा निर्देश
कांगड़ा के गुप्त गंगा में कांग्रेस के 10 दिवसीय शिविर में प्रताप सिंह बाजवा ने कार्यकर्ताओं को धरातल पर काम करने और संगठन मजबूत करने का संदेश दिया।
कांगड़ा।
कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुप्त गंगा में आयोजित 10 दिवसीय शिविर में वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कार्यकर्ताओं को धरातल पर जाकर जनता की समस्याओं का समाधान करने का आह्वान किया।
इस दौरान उनके साथ राजा वडिंग और हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। नेताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता होते हैं।
बाजवा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम होते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही संगठन मजबूत बनता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करते हुए जनता से जुड़ना चाहिए और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान करना चाहिए।
उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में बांधने में अहम योगदान दिया है।
नेताओं ने यह भी कहा कि देश के विकास और अंतरिक्ष क्षेत्र में उपलब्धियां कांग्रेस की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0