महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन
चंबा में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।
Videos
View Allब्यूरो। रोजाना हिमाचल
जिला चंबा में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कुलदीप सिंह पठानिया ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान राम का साक्षात्कार लोगों के समक्ष महर्षि ने आदिकाव्य रामायण की रचना करके किया। महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण रचना करके लोगों को कर्तव्य-प्रणायता एवं सत्य का मार्ग दिखलाया है। दुनिया भर में इसी ग्रन्थ के आधार पर भगवान राम के चरित्र को रचा गया। उन्होंने प्रदेश वासियों को वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि आज हम महर्षि वाल्मीकि के पावन जन्मोत्सव को मना रहे हैं। वर्तमान परिपेक्ष में समाज में पूर्ण समरसता के लिए यह भी अति आवश्यक है कि लोग भगवान राम के दिखाएं रास्ते पर चले।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र चेला,महासचिव वाल्मीकि कल्याण सभा अजय कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत घटासनी विजय कुमार,एसडीएम पारस अग्रवाल, राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0