बॉक्स ऑफिस पर अपनी नई कहानी लिख रही 'पुष्पा- 2'
पुष्पा -2 द रूल अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसने रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है।

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल
पुष्पा -2 द रूल अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसने रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। यह फिल्म पुष्पा: द राइज का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था।
अल्लू अर्जुन के दमदार डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनका 'पुष्पा' वाला स्टाइल और बॉडी लैंग्वेज खूब चर्चा में है।
फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ रुपये की कमाई पार कर ली है और हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है।
पुष्पा 2 जल्द ही भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म बाहुबली 2 और आरआरआर के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती
है।
What's Your Reaction?






