रामपुर में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, चालक की मौत

शिमला के रामपुर क्षेत्र में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक विनोद कुमार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Mar 10, 2026 - 15:05
 0  54
रामपुर में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, चालक की मौत

शिमला : शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के तहत आने वाले पंद्राह/बीस क्षेत्र में एक सड़क हादसा पेश आया है। नेवल के पास एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार (38) पुत्र हरि सिंह नेगी निवासी गांव नानन, डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर व जिला शिमला के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात करीब 11:45 बजे चंदू डांगा के पास हुई। विनोद कुमार बोलेरो कैंपर (HP 26A-4438) में ज्यूरी से कुछ यात्रियों को छोड़ने के लिए काओबिल गया था। यात्रियों को छोड़कर जब वह वापस आ रहा था, तभी चंदू डांगा के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ज्यूरी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर विनोद कुमार मृत अवस्था में मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया है तथा मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0