यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में "रिटायरी मीट" समारोह का किया आयोजन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पालमपुर शाखा में बैंक के सेवानिवृत पूर्व कर्मचारियों को "रिटायरी मीट" समारोह आयोजित किया गया।

मनोज धीमान। पालमपुर
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पालमपुर शाखा में बैंक के सेवानिवृत पूर्व कर्मचारियों को "रिटायरी मीट" समारोह आयोजित किया गया। शाखा के वरिष्ठ प्रबन्धक अतुल धीमान ने समस्त शाखा के स्टाफ के साथ सभी सेवानिवृत पूर्व कर्मचारियों का स्वागत और अभिनंदन किया तथा बैंक की नई जमा योजना जिसमे 333 दिन के लिए 7.40% से 8.15% ब्याज दर पर प्रकाश डाला।
इस दौरान अन्य योजनाएं जैसे स्वर्ण ऋण, गृह ऋण, शिक्षा ऋण और अन्य व्यापारिक ऋण के बारे में अवगत कराया। शाखा प्रबन्धक ने "रिटायरी मीट" के उद्देश्य से सभी सेवानिवृत पूर्व कर्मचारियों को अवगत कराया और सभी से बैंक के व्यापार को और आगे बढ़ाने में उनके सहयोग की मांग की। सभी सेवानिवृत पूर्व कर्मचारियों ने आशवाशन दिया की वो पहले की तरह ही बैंक का व्यापार बढ़ाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।
इस अवसर पर सभी सेवानिवृत पूर्व कर्मचारियों जिनमे मिलाप सिंह जमवाल, रमेश ममोनी, प्रभात सिंह कटोच, कांता देवी, जोगिंदर पाल, प्रकाश चंद, कौशल्या देवी को शाखा की तरफ से सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?






