रोजाना हिमाचल ब्यूरो। मंडी
मंडी के रिवालसर में बौद्ध भिक्षुणी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस वारदात की साजिश भिक्षुणी को दूध सप्लाई करने वाले गगन कुमार पुत्र तारा चंद, निवासी सरकीधार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रची थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि गगन कुमार को भिक्षुणी के पास रखी नकदी और सोने-चांदी के गहनों की जानकारी थी। नशे की लत और लालच के चलते उसने अपने साथियों को शामिल कर लूट के इरादे से हत्या को अंजाम दिया।
वारदात के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने डंप डाटा, फोन लोकेशन और डीएनए सैंपल के आधार पर एक आरोपी को कुल्लू के कसोल और अन्य दो को बल्ह क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से भिक्षुणी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।