नादौन की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा का लिया संकल्प, प्रतियोगिताओं से दिया जागरूकता का मजबूत संदेश

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर पेंटिंग, स्लोगन, निबंध व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Jan 29, 2026 - 21:12
 0  45
नादौन की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा का लिया संकल्प, प्रतियोगिताओं से दिया जागरूकता का मजबूत संदेश

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी

नादौन, 29 जनवरी।

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी एवं अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ता विशाल डोगरा ने की।

विद्यालय के संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर छात्राओं में प्रारंभ से ही जागरूकता पैदा करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में पेंटिंग, स्लोगन लेखन, निबंध लेखन तथा भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रभारी विशाल डोगरा ने अपने प्रेरक वक्तव्य के माध्यम से छात्राओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों एवं सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका मनोबल भी बढ़ाया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या राजकुमारी कौशल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यालय में सीखी गई बातों को घर और समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य परमजीत सिंह सहित विद्यालय का समस्त अध्यापक वर्ग उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0