हिमाचल प्रदेश में 1 लाख करोड़ की सड़कें ही है मोदी की गारंटी : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सर्वांगीण विकास ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है।

Mar 6, 2024 - 20:36
 0  333
हिमाचल प्रदेश में 1 लाख करोड़ की सड़कें ही है मोदी की गारंटी : जयराम ठाकुर

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पद प्रेस नोट जारी कर कहा कि हिमाचल प्रदेश का सर्वांगीण विकास ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के साथ पूरी उदारता दिखाई और विषेश राज्य का दर्ज़ा दिया। इस समय हिमाचल प्रदेश में सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 1 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। आज तक हिमाचल में इस तरीक़े की परियोजनाएं देखने को नहीं मिली। आज अगर हिमाचल में एम्स जैसे विश्व स्तरीय संस्थान और अटल टनल जैसी सुविधाएँ हैं तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संभव हो पाई हैं। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते कल ही हमारे सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 4,000 करोड़ से ज़्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। आए दिन केंद्र सरकार की किसी न किसी योजना का लोकार्पण और शिलान्यास हिमाचल प्रदेश में होता रहता है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की दो जल बिजली परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए काम करते हैं। हर भारतवासी उनका परिवार है। उनके सुख समृद्धि प्रसन्नता के लिए प्रधानमंत्री का जीवन समर्पित है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस समय देश में सिर्फ़ एक ही जन नेता ऐसा है जिसके प्रधानमंत्री बनने के लिए पूरी दुनिया से समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में पहले झूठे वादों की, झूठी गारंटियों की राजनीति होती थी। नरेंद्र मोदी ने इस राजनीति को ख़त्म किया और हर वादा पूरा करने की राजनीति शुरू की। जिसे आज पूरा देश स्वीकार कर रहा है। प्रधानमंत्री के लिए इसी कार्यशैली को देखते हुए आज देश में सिर्फ़ एक ही गारंटी को देश के लोग स्वीकार कर रहे हैं और उस गारंटी का नाम है नरेन्द्र मोदी की गारंटी। जयराम ठाकुर ने विकास की दृष्टि से हिमाचल को अपनी प्राथमिकता में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत समस्त केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0