Toyota की नई फैमिली SUV, लॉन्च से पहले दिखा लग्जरी इंटीरियर
Toyota की नई थ्री-रो SUV का प्रीमियम इंटीरियर लॉन्च से पहले सामने आया, 6-सीटर लेआउट, पैनोरमिक सनरूफ और एडवांस फीचर्स की उम्मीद।
नई दिल्ली। टोयोटा अपनी नई थ्री-रो SUV को लेकर काफी चर्चा में है. कंपनी ने आज 10 फरवरी 2026 को होने वाले ग्लोबल लॉन्च से पहले इसके इंटीरियर की पहली झलक दिखाई है. सामने आई तस्वीर से साफ है कि यह SUV बड़े परिवारों और लंबी यात्राओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिसमें स्पेस, प्रीमियम फील और एडवांस फीचर्स का खास ध्यान रखा गया है।
टोयोटा द्वारा जारी की गई तस्वीर तीसरी रो से ली गई है, जिससे पता चलता है कि इस SUV में तीन रो की सीटिंग दी जाएगी. केबिन का डिजाइन साफ-सुथरा और प्रीमियम नजर आता है. इसमें हॉरिजॉन्टल फ्लोटिंग सेंटर कंसोल और चौड़ा, लेयर्ड डैशबोर्ड दिया गया है, जो इसे मॉडर्न और आकर्षक बनाता है।
6-सीटर और 7-सीटर का विकल्प
अगर यह SUV भारत में लॉन्च होती है, तो इसमें 6-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शन मिल सकते हैं. हालांकि, तस्वीर के आधार पर माना जा रहा है कि इसे मुख्य रूप से 6-सीटर लेआउट में पेश किया जाएगा. इसमें दूसरी रो में कैप्टन सीट्स मिल सकती हैं, जिससे यात्रियों को ज्यादा आराम और प्रीमियम अनुभव मिलेगा।
ड्राइवर के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी
इस SUV में ड्राइवर के लिए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसके साथ मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील भी मिलेगा, जिससे ड्राइविंग के दौरान कई कंट्रोल आसानी से किए जा सकेंगे. केबिन का लेआउट ड्राइवर-केंद्रित रखा गया है, ताकि ड्राइविंग का अनुभव बेहतर हो।
एक्सटीरियर में दमदार SUV लुक
इससे पहले कंपनी SUV के रियर हिस्से की तस्वीर भी जारी कर चुकी है. इसमें पूरी चौड़ाई में फैली कनेक्टेड LED टेललाइट्स, बॉक्सी डिजाइन, रूफ रेल्स और शार्क फिन एंटीना देखने को मिले थे. SUV का निचला हिस्सा भी चौड़ा और मजबूत दिखता है, जो इसके दमदार रोड प्रेजेंस का संकेत देता है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0