पंजाब में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
पंजाब के संगरूर में व्यक्ति ने पत्नी की हत्या के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। आरोपी ने थाने में सरेंडर किया, पुलिस जांच जारी।
संगरूर। पंजाब के संगरूर जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और इस पूरी खौफनाक घटना का वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया. आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जो गांव के एक पूर्व सरपंच का बेटा है. इस सनकी पति ने न सिर्फ अपनी पत्नी की जान ली बल्कि सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर अपनी हैवानियत का प्रदर्शन भी किया। वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया।
कुल्हाड़ी से किए गर्दन पर कई वार
वायरल वीडियो में आरोपी अपनी पत्नी हरकीर्तन कौर पर लगातार हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है. शुरुआत में महिला की सांसें चल रही थीं, लेकिन आरोपी ने बड़ी बेरहमी से कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर तब तक वार किए जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई. वीडियो के अंत में आरोपी पंजाबी भाषा में यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि “मैने उसे मार दिया है”. इस खौफनाक वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मृतक हरकीर्तन कौर अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है. उसकी दो बेटियां जिनकी उम्र 10 और 8 साल है और एक 6 साल का बेटा अब पूरी तरह से अनाथ हो गए हैं क्योंकि पिता जेल में है और मां अब इस दुनिया में नहीं रही. बच्चों के भविष्य और इस दुखद घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी से अब गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस कत्ल के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0