शिमला में रिवॉर्ड प्वाइंट्स के नाम पर साइबर ठगी अलर्ट

शिमला में क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका। लिंक पर क्लिक करते ही खाते से पैसे गायब, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी।

Apr 18, 2026 - 11:47
 0  18
शिमला में रिवॉर्ड प्वाइंट्स के नाम पर साइबर ठगी अलर्ट

रोजाना हिमाचल ब्यूरो । शिमला  
शिमला में साइबर ठग अब क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट्स खत्म होने का झांसा देकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। साइबर सैल ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। ठग टेक्स्ट मैसेज भेजकर दावा करते हैं कि रिवॉर्ड प्वाइंट्स जल्द समाप्त हो जाएंगे और उन्हें बचाने के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा। जैसे ही लोग लिंक पर क्लिक करते हैं, उनसे कार्ड डिटेल्स और ओटीपी मांगा जाता है, जिसके बाद बैंक खातों से पैसे निकाल लिए जाते हैं।

साइबर सैल की चेतावनी, ऐसे रहें सुरक्षित

डीआईजी साइबर क्राइम रोहित मालपानी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें। किसी भी संदेह की स्थिति में सीधे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर के जरिए संपर्क करें। साथ ही अकाउंट्स में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर इनेबल करें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0